प्राचीन मिस्र की सभ्यता ( Egyptian Civilization) मानव इतिहास की सबसे आकर्षक और स्थायी संस्कृतियों में से एक है। यह अपनी अद्भुत उपलब्धियों के लिए जानी जाती है , जैसे कि वास्तुकला , कला , धर्म और शासन। यहाँ प्राचीन मिस्र की सभ्यता के कुछ प्रमुख पहलुओं का वर्णन किया गया है: 1. भूगोल और समाज - स्थान : प्राचीन मिस्र उत्तरी अफ्रीका में स्थित था , मुख्य रूप से नील नदी के किनारे , जो कृषि के लिए उपजाऊ भूमि प्रदान करता था। - समाज : समाज एक पदानुक्रमित संरचना में व्यवस्थित था , जिसमें सबसे ऊपर फिरौन ( Pharaoh) होता था , उसके बाद पुजारी , कुलीन और फिर सामान्य लोग , जैसे किसान और श्रमिक। 2. फिरौन और शासन - फिरौन : मिस्र के शासक दिव्य माने जाते थे और उन्हें देवताओं और लोगों के बीच मध्यस्थ माना जाता था। उनके पास पूर्ण शक्ति होती थी और वे "मा '...
Jharkhand IAS Retirement
अगले एक वर्ष में झारखंड कैडर के 18 आइएएस अफसर सेवानिवृत्त हो जायेंगे. इन अफसरों में एक को छोड़कर सभी प्रोन्नति पाकर राज्य प्रशासनिक सेवा से आइएएस बने हैं. उनमें से दो अधिकारी इसी वर्ष 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो जायेंगे. राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी अगले वर्ष सेवानिवृत्त होने वाली एकमात्र डायरेक्ट आइएएस अधिकारी होंगी. वहीं, राज्य प्रशासनिक सेवा से प्रोन्नति पाकर आइएएस बने शेष 15 अधिकारी अगले वर्ष विभिन्न महीनों में सेवानिवृत्त हो जायेंगे.
15 अधिकारियों को मिलेगी आइएएस में प्रोन्नति
वर्ष 2025 में राज्य प्रशासनिक सेवा व गैर प्रशासनिक सेवा के कुल 15 अधिकारियों को आइएएस में प्रोन्नति मिलेगी. राज्य प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों व गैर प्रशासनिक सेवा के 6 अफसरों को आइएएस में प्रोन्नति दी जानी है. प्रशासनिक सेवा के अफसरों के साक्षात्कार के बाद प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों के नाम घोषित कर दिये गये हैं. गैर प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रोन्नति देने के लिए यूपीएससी ने 27 दिसंबर को साक्षात्कार है.
.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
अफसरों की कमी झेल रहा है झारखंड
झारखंड में आइएएस अफसरों की कमी है. राज्य में आइएएस अफसरों के कुल 215 पद स्वीकृत हैं. इन पदों के विरुद्ध फिलहाल झारखंड कैडर में 170 अफसर ही काम कर रहे हैं. अगले साल प्रोन्नति से भरे जाने वाले आइएएस के पदों को भरने के बाद भी अफसरों की संख्या कम हो जायेगी. 18 आइएएस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के बाद अगले साल स्वीकृत पदों के विरुद्ध 169 आइएएस अधिकारी ही राज्य में कार्यरत होंगे.
कौन अधिकारी कब होंगे सेवानिवृत्त
आइएएस अधिकारी का नाम सेवानिवृत्ति की तिथि
अमित प्रकाश 31.12.2024
राजू रंजन रॉय 31.12.2024
हरि कुमार केसरी 30.04.2025
सुमन कैथरीन किस्पोट्टा 30.06.2025
बालकिशुन मुंडा 31.01.2025
लालचंद डाडेल 30.11.2025
नेलसन इयॉन बागे 30.11.2025
अंजनी कुमार मिश्र 31.12.2025
शेखर जमुआर 31.12.2025
पवन कुमार 31.12.2025
अक्षय कुमार सिंह 31.08.2025
मनमोहन प्रसाद 31.07.2025
शशि भूषण मेहरा 31.07.2025
प्रदीप तिग्गा 31.01.2025
पूनम प्रभा पूर्ति 31.05.2025
ज्ञानेंद्र कुमार 31.08.2025
अजय कुमार सिंह 31.07.2025
अलका तिवारी 30.09.2025
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें